Tiranga Yatra : ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के सम्मान में सभी जिलों व पंचायतों में तिरंगा यात्रा
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 17 मई को रायपुर में कहा कि देशभर में तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) का आयोजन किया जा रहा है। 14 मई को रायपुर में भी तिरंगा यात्रा हुई, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकली। अब जिलों और पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
यह भी पढ़ें : सिंटेक्स के एमडी यशोवर्धन अग्रवाल बोले- रायपुर अब भारत के पहले एंटी-माइक्रोबियल सीपीवीसी पाइप से होगा लाभान्वित
What's Your Reaction?





