Monsoon in CG: नौतपा में खूब बरसेगा बादल! 26, 27 मई तक तेज बारिश का येलो अलर्ट, गिरेंगी बिजलियां

Monsoon in CG: नौतपा में बारिश का कहर बरपा सकता है। दरअसल मौसम विभाग ने मानसून की गतिविधियां तेज होने के बाद प्रदेश में तेज बारिश के संकेत दिए हैं। वहीं 5 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है..

May 26, 2025 - 08:59
 0  16
Monsoon in CG: नौतपा में खूब बरसेगा बादल! 26, 27 मई तक तेज बारिश का येलो अलर्ट, गिरेंगी बिजलियां

Monsoon in CG: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दे दी है। हालांकि केरल में मानसून आने के 10 दिनों के बाद प्रदेश में मानसून आता है। इस लिहाज से 3 से 4 जून के बीच यानी 5 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इससे पहले प्रदेश में नौतपा के दौरान तेज बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Monsoon in CG: जल्दी आएगा मानसून

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि केरल में मानसून पहुंचने के बाद भी छत्तीसगढ़ में जल्दी मानसून आएगा, ऐसा नहीं है। लेकिन ट्रेंड को देखते हुए 10 दिनों बाद मानसून आता रहा है। इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। पिछले साल तीन दिन पहले 7 जून को मानसून आया था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की शुरुआत की तारीख और पूरे देश में इसके सक्रिय होने के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। यानी केरल में इसके जल्दी आगमन का मतलब यह नहीं है कि देश के अन्य हिस्सों को भी उसी हिसाब से कवर करेगा।

Monsoon in cg
रायपुर में हुई प्री-मानसून बारिश (Photo – Patrika )

यह भी पढ़ें: Monsoon In Chhattisgarh: IMD की नई भविष्यवाणी, इस दिन दस्तक देगा मानसून! अगले हफ्ते तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट

ऐसी रहती है देश में मानसून की रफ्तार

मानसून आम तौर पर केरल में एक जून को दस्तक देता है। यह 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है और 17 सितंबर के आस पास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है। यह 15 अक्तूबर तक पूरी तरह विदा हो जाता है।

एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश संभव

आइएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिन 15 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय शामिल हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में तेज हवाओं और बिजली के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। अरब सागर में दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इससे समुद्र में हलचल बढ़ने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow