सीसीपीएल सीजन-2 का जोरदार आगाज, गायिका शाल्मली ने बांधा समां
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के दूसरे संस्करण का शुक्रवार को जोरदार आतिशबाजी के साथ आगाज हो गया। सीसीपीएल-2 के उद्घाटन अवसर पर बालीबुड की प्रेमस पार्श्व गायिका शाल्मली खोलगडे ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। बालीवुड गानों से शाल्मली खोलगडे ने स्टेडिमय में समां बांध दिया
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के दूसरे संस्करण का शुक्रवार को जोरदार आतिशबाजी के साथ आगाज हो गया। सीसीपीएल-2 के उद्घाटन अवसर पर बालीबुड की प्रेमस पार्श्व गायिका शाल्मली खोलगडे ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। बालीवुड गानों से शाल्मली खोलगडे ने स्टेडिमय में समां बांध दिया। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित करीब दो घंटे के उद्घाटन कार्यक्रम में गायिका शाल्मली खोलगडे ने उद्घाटन समारोह को संगीतमयी बना दी। शाल्मली खोलगडे के लाइव परफार्मेंस ने मैं परेशान, सौदा खरा खरा, झुमे जो पठान, हल्ला मचाये रे, बलम पिचकारी, हो गई तेरी बल्ले बल्ले… जैसे गानों से क्रिकेट प्रेमियों का जमकर मनोरंजन किया। उद्घाटन अवसर पर पूरे प्रदेशभर के नन्हे से लेकर युवा क्रिकेट खिलाड़ी पहुंचे थे। टूर्नामेंट का उद्घाटन खेल मंत्री टंकराम वर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया। इस अवसर पर विधायक खुशवंत साहेब, सीएससीएस के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया, विजय शाह, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया, सीएससीएस के अध्यक्ष जुबीन शाह, सचिव मुकुज तिवारी समेत पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।




What's Your Reaction?





