IED Blast में शहीद एएसपी आकाश राव को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

सुकमा जिले के कोंटा में Naxalites द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए ASP Akash Rao के रायपुर स्थित निवास पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय और पुष्पचक्र किया अर्पित...

Jun 10, 2025 - 07:44
 0  21
IED Blast में शहीद एएसपी आकाश राव को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 9 जून को सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट (IED Blast) में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के रायपुर स्थित निवास पहुंच उनके पार्थिवदेह पर पुष्पचक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। सीएम साय ने कहा कि शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे (ASP Akash Rao Giripunje) ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें : बस्तर के गांव गांव में उन्नति की राह में बिछे IED को हटाएंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow