तेज बारिश ने इस निगम प्रशासन के एक-एक दावे को किया पानी-पानी
तेज बारिश ने रायपुर निगम प्रशासन के एक-एक दावे को पानी-पानी कर दिया। जब लोग नींद में थे तो उनके घरों और कॉलोनियों में पानी भर गया। रातभर लोग सो नहीं पाए। नाले-नालों की गंदगी का रेला घरों के किचन और बेडरूम तक भरा। मुसीबत ऐसी कि सुबह बच्चे स्कूल नहीं जा पाए।
तेज बारिश ने रायपुर निगम प्रशासन के एक-एक दावे को पानी-पानी कर दिया। जब लोग नींद में थे तो उनके घरों और कॉलोनियों में पानी भर गया। रातभर लोग सो नहीं पाए। नाले-नालों की गंदगी का रेला घरों के किचन और बेडरूम तक भरा। मुसीबत ऐसी कि सुबह बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। इस आफत से गुस्साए प्रोफेसर कॉलोनी, बंजारीनगर कुशालपुर के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए कुशालपुर और भाठागांव ओवरब्रिज के बीच रिंग रोड पर चक्काजाम कर दिया। अफसरों के काफी मान-मनौव्वल के बाद काफी देर बाद लोग शांत हुए। जब जाकर रिंग रोड से आवाजाही शुरू हो पाई। नगर निगम का ऐसा कोई जोन नहीं बचा, जहां मोहल्ले, कॉलोनियों के घरों में पानी नहीं भरा। सड़कें तो तालाब बन गई। उफान मारने लगी। शहर के बीच जयस्तंभ चौक हो या अनुपम गार्डन के सामने वाली रोड। 4 से 5 घंटे बाद पानी उतरा।





What's Your Reaction?





