CG News: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे पर लगा मारपीट का आरोप, देखें Video

CG News: मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे का एक बवाल मचाने वाला कारनामा सामने आया है। आरोप है कि मंत्री के भतीजे ने पेट्रोल पंप में अपने दोस्तों के साथ सुपरवाइजर को साइड में बुलाकर जमकर मारपीट की।

Aug 15, 2025 - 08:05
 0  11
CG News: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे पर लगा मारपीट का आरोप, देखें Video

CG News: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे का विवादित मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर को साइड में बुलाकर जमकर मारपीट की। सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान मंत्री के भतीजे के साथ कई अन्य युवक भी मौजूद थे। मारपीट के कारण सुपरवाइजर को चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में बवाल का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow