CG: कान्हा के जन्म लेते ही आधी रात को जय कन्हैया लाल से गूंजा रायपुर शहर
रायपुर. कान्हा के जन्म का साक्षी बनने के लिए राजधानीवासी आधी रात तक जगते रहे। भगवान के जन्म लेते ही शंख ध्वनि के बीच पूरे शहर में जय कन्हैया लाल के जयघोष से आकाश गूंज उठा। सिटी कोतवाली में भगवान के जन्म का प्रसंग हुआ।

रायपुर. कान्हा के जन्म का साक्षी बनने के लिए राजधानीवासी आधी रात तक जगते रहे। भगवान के जन्म लेते ही शंख ध्वनि के बीच पूरे शहर में जय कन्हैया लाल के जयघोष से आकाश गूंज उठा। सिटी कोतवाली में भगवान के जन्म का प्रसंग हुआ। इसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। द्वापरयुग जैसी जन्म कथा जीवंत हो उठी। महाआरती के बाद प्रसाद बांटे गए। पूजन अभिषेक और भजनों की गूंज के बीच राधाकृष्ण की जुगल जोड़ी सरकार फूलों के झूलों पर झूली। मंगल गीत, लोरी गाती महिला मंडलियां भक्तिरस से सराबोर नजर आईं। रात 11 बजे से लोग मोहल्ले, कॉलोनियों से मंदिरों के लिए निकले। घरों में जन्म की झांकियां सजाई गईं। शहर के मठ, राधाकृष्ण मंदिर फूल-पत्तियों से सजे। रविवार को जगह-जगह गोविंदाओं की टोलियां दही मटकी फोड़ेंगी।
What's Your Reaction?






