CG Bonus: दिवाली से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इन लोगो को मिलेगा भारी बोनस… DA में भी हुई बढ़ोतरी

CG Diwali Bonus 2024: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेके आया है छत्तीसगढ़ सरकार। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

Oct 21, 2024 - 19:57
 0  3
CG Bonus: दिवाली से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इन लोगो को मिलेगा भारी बोनस… DA में भी हुई बढ़ोतरी

CG Diwali Bonus: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेके आया है छत्तीसगढ़ सरकार। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के डीए (DA) में 4% बढ़ोतरी कर दी है। उनका डीए अब 46% से 50% हो गया है। साथ ही कर्मचारियों एरियर्स भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: CG Bonus: बालको कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, Bonus में 15 फीसदी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान, हाथ आएगी इतनी बड़ी रकम

DIWALI BONUS

CG DA Hike: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

CG Bonus 2024: खास बात यह भी है कि अब राज्य सरकार के कर्मचारियों केंद्र के सामान ही वेतन मिलेगा। ऐसे में दिवाली से पहले यह छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से डीए में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने अब दिवाली से पहले ही कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है।

DIWALI BONUS

यह भी पढ़ें: CG News: सर पे दीवाली… और जेब खाली, 7 हजार ठेका श्रमिक कर रहे बोनस का इंतजार

DA में हुई 4% की बढ़ोतरी

बता दें कि साय सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य के 3 लाख 90 हजार कर्मचारी तथा 1 लाख 20 हजार पेंशनरों को मिलेगा। राज्य के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 04 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को हर महीने 68 करोड़ रुपये तथा साल में 816 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों अब 50 प्रतिशत डीए मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations