जन्माष्टमी पर आज गुढ़ियारी में होगा भव्य दही हांडी, CM साय सहित कई हस्तियां होंगी शामिल…
Grand Dahi Handi: सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में गुढ़ियारी में इसे भव्य रूप में मनाया जाएगा।
Grand Dahi Handi: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दही हांडी लूट के उत्साह से रविवार को राजधानी सराबोर रहेगी। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में गुढ़ियारी में इसे भव्य रूप में मनाया जाएगा। उत्सव का यह 16वां साल है। जहां मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल पवनदीप राजन और भजन गायिका गीता बेन रबारी की महफिल की धूम रहेगी।
Grand Dahi Handi: गुढ़ियारी में जन्माष्टमी महोत्सव
उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत कई मंत्री, पार्टी संगठन मंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता समेत विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शामिल होंगे।

सितारों से सजेगी मनोरंजन की शाम
गोविंदा टोलियों के उत्साहवर्धन और दर्शकों के मनोरंजन के लिए देश के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस बार मंच पर इंडियन आइडल चैंपियन पवनदीप राजन अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे, तो वहीं विख्यात भजन गायिका गीता बेन रबारी भजनों से पूरे माहौल को भक्तिमय कर देंगी।
What's Your Reaction?


