Political.. प्रदेश में नई राजनीति की बिसात बिछा रही, एक नई भाजपा खड़ी हो रही
भाजपा प्रदेश में नई राजनीति की बिसात बिछा रही है, ताकि आने वाले दिनों में एक नई भाजपा स्थापित हो। क्योंकि 15 साल की सत्ता में भाजपा में ज्यादातर पुराने चेहरे ही मंत्री बनते रहे हैं। इसलिए भाजपा ने अब नए चेहरों को सत्ता और संगठन की कमान सौंपने का निर्णय लिया है, ताकि युवाओं में जोश बना रहे।
युवाओं का हौसला बढ़ाने नए चेहरों पर दांव
छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता-संगठन में नए समीकरणों और नए चेहरों को आगे कर नई राजनीति गढ़ रही है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में देखने को मिला। पुराने सभी चेहरों को कार्यकारिणी से बाहर रखा गया है। इसी तरह साय सरकार के मंत्रिमंडल में भी आठ नए विधायकों को मंत्री पद से नवाजा गया है। पांच तो पहले से ही मंत्री हैं। तीन नए विधायकों को बुधवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
तीन नए विधायकों को मंत्री बनाने के पीछे सियासी समीकरण
गुरु खुशवंत साहेब : पहली बार के विधायक हैं, लेकिन जिस वर्ग से आते हैं, उस वर्ग में उनकी अच्छी पैठ है। हालांकि पिछले चुनाव में भाजपा को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए थे। इसलिए भाजपा गुरु खुशवंत साहेब को अनुसूचित जाति वर्ग से मंत्री बनाकर संदेश देना चाहती है कि उनके समाज के लोगों को आगे बढ़ाती है।
गजेंद्र यादव : हालांकि आरएसएस पृष्ठभूमि से हैं, लेकिन यादव समाज से होने से इसका फायदा भाजपा को आने वाले समय में मिलेगा। क्योंकि साहू समाज के बाद प्रदेश में यादव समाज के लोगों की बहुसंख्यक है। इस वर्ग को साधने के लिए भाजपा गजेंद्र यादव को मंत्री बना रही है।
राजेश अग्रवाल: सामान्य वर्ग से आते हैं। मुख्यमंत्री के करीबी है। इसके अलावा इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि अंबिकापुर के कद्दावर विधायक और कांग्रेस के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को पहली बार में चुनाव में पटखनी दे दी। इसके अलावा भाजपा अंबिकापुर में जनाधार और ज्यादा मजबूत करना चाहती है।
अभी कैबिनेट में किसके पास कौन-कौन से विभाग
विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री, विभाग – सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन , स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)
अरुण साव- उप मुख्यमंत्री – विभाग- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।
विजय शर्मा- उप मुख्यमंत्री – विभाग – गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।
राम विचार नेताम – मंत्री – विभाग – आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।
दयाल दास बघेल – मंत्री विभाग- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।
केदार कश्यप – मंत्री- विभाग – वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग।
लखन देवांगन – मंत्री – विभाग – वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग।
ओपी चौधरी- मंत्री- विभाग – वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।
श्याम बिहारी जायसवाल – मंत्री – विभाग – लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।
टंकराम वर्मा – मंत्री – विभाग – खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
लक्ष्मी राजवाड़े – मंत्री- विभाग -महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।
What's Your Reaction?


