Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज खराब रहने वाला है. मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है. वहीं रायपुर समेत कई जिलों में मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.