गणेश पूजा: पंडालों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान: महापौर
नगर निगम मुख्यालय में जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता दीदियों की बैठक में उन्होंने ‘स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025’ के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंडालों में नियमित झाडू लगाई जाए।
महापौर मीनल चौबे ने गणेश पंडालों में स्वच्छता बनाए रखने और विसर्जन व्यवस्था सुनिनिश्चत करने को कहा है। इसके साथ ही समितियों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता दीदियों की बैठक में उन्होंने ‘स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025’ के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंडालों में नियमित झाडू लगाई जाए। कचरा गाडि़यां पंडालों से नियमित रूप से कचरा एकत्रित करें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गरिमापूर्ण गणेश विसर्जन के लिए निगम की ओर से व्यवस्था में कोई कमी न रहे। विसर्जन के लिए साफ-सुथरी एवं सुसज्जित गाड़ियां हों। विसर्जन कुंड और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।




What's Your Reaction?





