Public Holiday 2025: ईद की छुट्टी पर बड़ा अपडेट! अब 6 सितंबर नहीं इस दिन मिलेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

Public Holiday 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है।

Sep 4, 2025 - 08:56
 0  3
Public Holiday 2025: ईद की छुट्टी पर बड़ा अपडेट! अब 6 सितंबर नहीं इस दिन मिलेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

Public Holiday 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार अब यह छुट्टी 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को दी जाएगी। इससे पहले यह अवकाश 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को घोषित किया गया था।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि ईद-ए-मिलाद के लिए 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रद्द कर दिया गया है। वहीं, अब 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर राज्यभर में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा।

Public Holiday 2025: आदेश जारी

 ईद-ए-मिलाद की छुट्टी में बड़ा बदलाव (फोटो सोर्स- पत्रिका)

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा। इसका अर्थ है कि इस दिन जिन जिलों और विभागों में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर छुट्टी पहले से निर्धारित थी, वह अवकाश प्रभावित नहीं होगा।

इस आदेश के बाद राज्यभर के सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, और अन्य सार्वजनिक सेवा केन्द्र 5 सितंबर को बंद रहेंगे, जबकि 6 सितंबर को केवल ऐच्छिक अवकाश घोषित क्षेत्रों में ही सेवाएँ प्रभावित रहेंगी।

Public Holiday 2025: कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाए जाने की सटीक तारीख चांद के दिखने पर निर्भर करती है। ऐसे में 4 या 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाए जाने की उम्मीद है।

इसलिए मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। माना जाता है कि हजरत मोहम्मद का जन्म उन्हें समाज में फैल रहे अंधकार को दूर करने व बुराइयों को खत्म करने के लिए हुआ था। माना जाता है कि पैगंबर मोहम्मद का जन्म लगभग 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था। उनका जन्म रबी-उल-अव्वल महीने की 12 तारीख पर मिलादुन्नबी के दिन हुआ था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow