भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें अवैध संबंध का जिक्र था। उस विवाद की चर्चा थमी भी नहीं थी कि अब एक और नया मामला सामने आ गया है। इस बार एक युवती ने टिकरिया पर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने की कोशिश का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि राहुल टिकरिया ने पहले उसे भरोसे में लेकर शादी का वादा किया। लेकिन बाद में मुकर गए और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। युवती ने राहुल पर हग करने, स्मूच करने और टच करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद उसका परिवार भी उससे दूरी बना चुका है। अब वह चाहती है कि राहुल टिकरिया उससे शादी करें ताकि उसकी इज्जत और जिंदगी सुरक्षित हो सके। राहुल बोले आरोप बेबुनियाद युवती द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया से दैनिक भास्कर ने चर्चा की। भाजुयमो अध्यक्ष ने बताया, कि आरोप बेबुनियाद है। कांग्रेस बौखलाकर चरित्र हनन में उतर आई है। अब पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रायपुर के सिविल लाइन थाना में शिकायत भी बीजेपी प्रवक्ता ने दर्ज कराई है।