गोलीकांड के मास्टरमाइंड शक्ति की फरार! तलाश में पुलिस ने की छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला…?

CG Crime News: कोरबा जिले में उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा के कसनिया मोड़ पर बुधवार की रात हुए गोलीकांड के बाद माहौल गरमाया हुआ है।

Sep 27, 2025 - 13:54
 0  2
गोलीकांड के मास्टरमाइंड शक्ति की फरार! तलाश में पुलिस ने की छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला…?

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा के कसनिया मोड़ पर बुधवार की रात हुए गोलीकांड के बाद माहौल गरमाया हुआ है। इसमें शामिल यूपी से आए किराए के शूटर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं इस कांड का मास्टरमाइंड शक्ति सिंह फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। देर रात में वर्दीधारी उसके घर भी पहुंचे थे। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है।

CG Crime News: गोलीकांड का मास्टरमाइंड शक्ति फरार

शक्ति सिंह के एक राजनीतिक दल से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। शक्ति के पकड़े जाने पर ही गोली चालवाने से लेकर इस कांड के मोटिव और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी सामने आएगी और अन्य सवालों के जवाब मिल सकेंगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गेश ने गोली चलाई थी। जबकि अन्य दो युवकों ने इस घटना में उसकी मदद की थी। दुर्गेश कुछ दिन पहले ही कटघोरा पहुंच गया था और रेकी करने के बाद उसने बुधवार की रात को गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया है रिमांड पर

एक गोली शटर पर तो दूसरी गोली दरवाजे को भेदते हुए घर के अंदर तक प्रवेश कर गई थी। जिसके बाद वह बाइक से भागते हुए रास्ते में गिर गया और शर्ट बदलकर अंबिकापुर की तरफ जाने वाली बस में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा पुलिस भी सक्रिय हुई और इसी के निशानदेही पर देसी कट्टा बरामद कर अन्य दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों से ही शक्ति सिंह का नाम सामने आया है। आरोपी के एक राजनीतिक दल से भी जुड़े होने की चर्चा है। यूपी के प्रतापगढ़ से सिकंदर मेमन के मकान पर गोली चलाने की सुपारी लेकर जिले में पहुंचे दुर्गेश पांडे, शहर के कोसाबाड़ी और मानिकपुर चौकी क्षेत्र में में निवासरत हर्ष सिंह और आशीष जांगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

फरार आरोपी की कर रहे हैं तलाश

कटघोरा में हुए गोलीकांड में शक्ति सिंह का नाम सामने आने के बाद कोरबा के कृष्णानगर क्षेत्र के लोग हैरान है। आरोपी यहीं का रहने वाला है। मामले में गिरफ्तार जेल दाखिल किया गया एक आरोपी आशीष जांगडे़ भी कृष्णा नगर में किराए के मकान में रहता था। वह गुपचुप बेचने का काम करता है। लोगों ने शूटर दुर्गेश पांडे को भी उसके साथ घूमते देखा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations