Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, मेरिट के आधार पर 100 स्पेशल एजुकेटर की होगी सीधी भर्त… कई अहम फैसलों पर लगी मुहर
Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई।
Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो इस प्रकार है…
शासकीय सेवकों के लिए अल्पावधि ऋण सुविधा
कैबिनेट ने निर्णय लिया कि शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बैंकों/वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। साथ ही एमओयू के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।
दिव्यांगजन हित में बड़ा फैसला
राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि ₹24.50 करोड़ एकमुश्त लौटाने का निर्णय लिया गया। निगम के जरिए राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा हेतु न्यूनतम 3% ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
Sai Cabinet Meeting: स्पेशल एजुकेटर की भर्ती
राज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की अनुमति दी गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग के भर्ती नियम-2019 में एक बार की छूट प्रदान करते हुए चयन परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर भर्ती करने का फैसला लिया गया।
प्रशासनिक स्तर पर बदलाव
कैबिनेट बैठक में सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन (IAS 1989 बैच) को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नवनियुक्त मुख्य सचिव विकास शील (IAS 1994 बैच) का स्वागत किया गया।
Sai Cabinet Meeting: एक महीने के अंदर दूसरी बैठक
बता दें कि इस महीने कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 9 सितंबर को हुई बैठक में सभी 14 मंत्री शामिल हुए थे। उस दौरान कई अहम फैसले लिए गए थे, जिनमें प्रशासनिक सुधारों और जनहित के प्रस्ताव प्रमुख रहे। अब 30 सितंबर की बैठक से उम्मीद की जा रही है कि सरकार विकास और किसान कल्याण से जुड़े बड़े निर्णय ले सकती है।
What's Your Reaction?


