Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत, देखें शेड्यूल

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 26 अक्टूबर शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी।

Oct 26, 2024 - 11:29
 0  15
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत, देखें शेड्यूल

Droupadi Murmu CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची हैं। पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन शनिवार 26 अक्टूबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर और दुर्ग जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन जिलों में कई स्थानों पर यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है। दो हजार जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़े: Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बटन दबाकर किया ट्रांसफर

आज का कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः 9.20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन एवं आरती के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी। जिसके बाद वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु पूर्वान्ह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। वे अपरान्ह 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी तथा वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे संध्या 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations