President Draupadi Murmu: जनजातीय गौरव दिवस में छत्तीसगढ़ आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सीएम ने दिए संकेत
President Draupadi Murmu: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। साथ 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति को आमंत्रित करेंगे।
President Draupadi Murmu: राज्य सरकार जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बुलाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस बात के संकेत दिए हैं।
सीएम ने कहा, राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। साथ 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति को आमंत्रित करेंगे।
उन्होंने नक्सल अभियान पर कहा, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। साथ ही हमारी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 15 सौ से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
What's Your Reaction?


