Diwali: दीपोत्सव पर शहर के बाजारों में रौनक, लोगों की बढ़ी भीड़

पंडरी कपड़ा जाने के लिए लोग देवेन्द्र नगर, फाफाडीह, पंडरी मोवा मार्ग का उपयोग करते हैं। फिलहाल खरीदारों की आवाजाही बढ़ी है। इस कारण मार्ग में यातायात ज्यादा व्यस्त रहता है

Oct 16, 2025 - 08:35
 0  1
Diwali: दीपोत्सव पर शहर के बाजारों में रौनक, लोगों की बढ़ी भीड़

राज्य के सबसे बड़े कपड़ा बाजार पंडरी और आसपास के क्षेत्र में बुधवार को भारी भीड़ रही। दीपावली के अवसर पर ग्राहक कपड़ा सहित अन्य वस्तुओं के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। बाजार में छोटे से लेकर बुजुर्ग तक अपनी पसंद की पोशाक की खरीदारी करने उमड़ रहे हैं। पंड़री में थोक कपड़ा के अलावा खुदरा व्यापार भी होता है। यहां पर सैकड़ों दुकानों में अलग-अलग किस्म के कपड़े मिलते हैं। वर्तमान समय के ट्रेंड के हिसाब के कपड़े ज्यादा बिकते हैं। पंडरी कपड़ा जाने के लिए लोग देवेन्द्र नगर, फाफाडीह, पंडरी मोवा मार्ग का उपयोग करते हैं। फिलहाल खरीदारों की आवाजाही बढ़ी है। इस कारण मार्ग में यातायात ज्यादा व्यस्त रहता है। शहर के देवेन्द्र नगर एक्सप्रेस-वे सर्किल के पास और पंडरी मुख्य मार्ग में देर शाम तक लोगों का आनाजाना लगा रहता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow