धनतेरस की रात हंगामा… कार्रवाई करने पहुंचे सिपाही की बाइक जुआरियों ने जलाई, पांच गिरफ्तार

Crime News: नेवई थाना अंतर्गत धनतेरस की रात जुआरियों का दुस्साहस देखकर लोग दंग रह गए। नेवई थाना के पांच सिपाही जुआरियों को पकड़ने गए थे।

Oct 20, 2025 - 11:48
 0  3
धनतेरस की रात हंगामा… कार्रवाई करने पहुंचे सिपाही की बाइक जुआरियों ने जलाई, पांच गिरफ्तार

Crime News: नेवई थाना अंतर्गत धनतेरस की रात जुआरियों का दुस्साहस देखकर लोग दंग रह गए। नेवई थाना के पांच सिपाही जुआरियों को पकड़ने गए थे। जुआरियों ने जवानों की एक बाइक में आग लगा दी। थाना प्रभारी कमल सिंह ने इस मामले में पूछने पर कहा कि जुआ पकड़ने अकेला सिपाही नमेन्द्र वर्मा गया था। उसकी बाइक को जला दिया गया। मामला सेंसेटिव है। अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जुआ पकड़ने पहुंचे सिपाही की बाइक जला दी

घटना धनतेरस की रात करीब 12.30 बजे की है। नवई भाठा में जुआ खेलने की सूचना मिली। जुआरियों को पकड़ने 5-6 पुलिस जवान बाइक पर सवार होकर निकले। जुआरियों को उनकी मौजूदगी का एहसास न हो इसलिए पुलिस के जवान अपनी बाइक को कुछ दूर में खड़ी कर पैदल मौके पर पहुंचे। वहां 5 जुआरियों को दबोच लिया। आरोपियों को लेकर बाइक के पास पहुंचे तो देखा सिपाही नमेन्द्र वर्मा की बाइक जल रही थी।

सिपाहियों ने जैसे तैसे आग बुझाई, लेकिन आग किसने लगाई, यह पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि जुआ ठौर के आसापस निगरानी करने के लिए जुआरी कुछ लोगों को तैनात कर रखते हैं, यह उन्ही लोगों की करतूत है।

सिपाही जुआ पकडऩे गया था। आरोपियों ने उसकी गाड़ी में आग लगा दी। अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामला सेंसटिव है। अभी इससे अधिक कुछ नहीं बता पाउंगा। – कमल सिंहप्रभारी नेवई थाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations