CG News: भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आक्रोश… कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका का किया घेराव, देखें Video
CG News: जांजगीर-नैला नगर पालिका में अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया।
CG News: नगर पालिका जांजगीर नैला में अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। बुधवार को जांजगीर-चांपा विधायक व्यास नारायण कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों और बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर दिया। जन आक्रोश रैली के रूप में सभी नपा कार्यालय पहुंचे थे, विधायक ने नगर पालिका अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर विकास के नाम पर पिछले 9 माह में एक ईंट तक नहीं रखी गई है, केवल भ्रष्टाचार हो रहा है। घेराव के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प हुई।
What's Your Reaction?





