Crime News: पुलिसकर्मी के घर से मिली नाबालिग की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Crime News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दारापारा इलाके में एक पुलिसकर्मी के घर से 14 वर्षीय नाबालिग चांदनी कुड़ियाम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला।

Nov 1, 2025 - 15:10
 0  9
Crime News: पुलिसकर्मी के घर से मिली नाबालिग की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Crime News: बीजापुर जिला मुख्यालय के दारापारा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी के घर से 14 वर्षीय नाबालिग युवती चांदनी कुड़ियाम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला। मृतका के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है, जिसे दबाने की कोशिश की गई।

यह घटना 17-18 अक्टूबर की बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि शव को गुपचुप तरीके से बुलेरो वाहन से मृतका के गृहग्राम दुगोली (तेलीपारा) ले जाया गया और डेढ़ लाख रुपए देकर मामले को दबाने की कोशिश की गई। परंतु ग्रामीणों के विरोध और एक युवती की सूचना पर पुलिस को खबर लग गई, जिसके बाद शव का पीएम किया गया।

Crime News: मृतका के भाई अजय कुड़ियाम ने बताया कि बीजापुर में पदस्थ पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की की पत्नी नीरजा तिर्की जून माह में उनके घर आई थी और काम व पढ़ाई की व्यवस्था का झांसा देकर 14 वर्षीय चांदनी को अपने साथ ले गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations