रायपुर में मर्डर.. बदमाश ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, बचाने आए बड़े भाई पर किया हमला, फैली सनसनी

Murder In Raipur: शहर के मुजगहन इलाके में बीते एक माह में मर्डर की दो वारदात हो गई। ताजा मामला खम्हारडीह से जहां एक आरोपी ने सरेआम चाकू से गोदकर एक की हत्या कर दी..

Nov 5, 2025 - 07:22
 0  10
रायपुर में मर्डर.. बदमाश ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, बचाने आए बड़े भाई पर किया हमला, फैली सनसनी

Murder In Raipur: मुजगहन इलाके में मर्डर का मामला शांत नहीं हुआ था कि खम्हारडीह इलाके में सरेआम हत्या से सनसनी फैल गई। बदमाश ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी। बचाव करने आए उसके भाई पर भी हमला किया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। ( CG news ) हत्या का कारण इलाके में जुआ-सट्टा बताया जा रहा है। इसी विवाद के बाद युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। विजय नगर का एक सटोरिया इलाके में जुआ-सट्टा चलवा रहा है। बताया जाता है कि उसी के विवाद के चलते युवकों पर चाकू से हमला कराया गया। करीब माह भर पहले भी इस इलाके में शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई थी।

Murder In Raipur: अपने साथ चलने को कहा, फिर..

पुलिस के मुताबिक कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुमित तांडी अपने छोटे भाई विवेक तांडी के साथ रविवार शाम को बाजार चौक की ओर जा रहा था। इस दौरान देवारडेरा निवासी कृष्ण देवार आया। उसने विवेक को अपने साथ चलने के लिए कहा। विवेक ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर कृष्ण उसे गाली-गलौज देने लगा। इसके बाद उसने चाकू निकाल लिया और विवेक पर वार करना शुरू कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। सुमित उसे बचाने आया तो आरोपी ने चाकू से उस पर हमला किया। आरोपी ने बेरहमी से विवेक पर कई वार किए। इसके बाद वहां से भाग निकला। इससे विवेक की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरे दिन पकड़ा गया आरोपी

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई। रात में पुलिस आरोपी को ढूंढ नहीं पाई। सोमवार को आरोपी ने सरेंडर किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

कई सटोरियों से संबंध

बताया जाता है कि आरोपी इलाके में जुआ चलवाता है। कई सटोरियों से उसके संबंध हैं। इसकी जानकारी खम्हारडीह थाने को भी है। इसके बावजूद कभी छापा नहीं मारा गया। इलाके में शाम होते ही नशेड़ियों की अड्डेबाजी होती है।

दूसरी हत्या

खम्हारडीह इलाके में करीब एक माह में दूसरा मर्डर है। इलाके के आदतन बदमाशों और नशेड़ियों पर पुलिस का नियंत्रण नहीं है। विजय नगर का एक पुराने सटोरिया फिर सक्रिय हो गया है। वह कई जगह जुआ भी चलवाता है। पुलिस ने आरोपी कृष्ण देवार नगराहा को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow