आसमान पर तिरंगा बनाकर फाइटर जेट ने जीता ‘दिल’, किया साहस और शौर्य का प्रदर्शन
नवा रायपुर में शौर्य और साहस की नई कहानी लिखी गई। जिसके गवाह हजारों लोग बने। नवा रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के पराक्रम और दृढ़ निश्चय का साक्षी बना। वायुसेना के जांबाजों ने फाइटर जेट से आसमान पर तिरंगा बनाकर लोगों का 'दिल' जीत लिया।
नवा रायपुर में शौर्य और साहस की नई कहानी लिखी गई। जिसके गवाह हजारों लोग बने। नवा रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के पराक्रम और दृढ़ निश्चय का साक्षी बना। वायुसेना के जांबाजों ने फाइटर जेट से आसमान पर तिरंगा बनाकर लोगों का ‘दिल’ जीत लिया। इस पराक्रम के बीच जय जोहार और छत्तीसगढि़या सबले बढि़या की गूंज भी सुनाई दी। लोगों ने वंदे मातरम का जयघोष किया। सुबह 11 बजे भारतीय वायु सेना की टीम आसमान में हजारों फीट उंचाई से पैराग्लाइडिंग करती नजर आई। दो हेलिकाॅप्टर रायपुर स्थित सेंध जलाशय पहुंचे और उससे दो-दो जवान युद्ध में ऑपरेशन की तरह हथियार के साथ नीचे उतरे। थोड़ी देर बाद सेना के जवान आदिदेव नाम के हेलिकॉप्टर के साथ रस्सी में 8 गरूड़ कमांडोज अलग-अलग हेलिकॉप्टर में आसमान में उड़ रहे थे।




What's Your Reaction?





