जेवर वाला बैग खोया,परेशान महिला ने सड़क पर कपड़े उतारे:सोने का लॉकेट और चांदी के जेवर थे, कोरबा ऑटो संघ ने वापस किया

कोरबा के टीपी नगर मुख्य मार्ग पर कपड़े उतारने वाली महिला का वायरल वीडियो मामले का सच सामने आया है। महिला ने बताया कि सोने-चांदी से भरा बैग ऑटो में छूटने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी, इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया था। वीडियो वायरल होने के बाद जिला ऑटो संघ ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि एक ऑटो में बैग मिला था, जिसमें सोने का लॉकेट और चांदी के जेवर थे। इसकी जानकारी ऑटो चालक को भी नहीं थी। चालक ने बैग तुरंत जिला ऑटो संघ कार्यालय में जमा कराया। सामान खोजते हुए महिला पहुंची संघ कार्यालय, मानसिक तनाव बना वजह काफी तलाश के बाद महिला खुद अपना सामान ढूंढते हुए ऑटो संघ कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि टीपी नगर में बच्चों के साथ उतरने के बाद उसे एहसास हुआ कि बैग गायब है। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थीं और घटना घटित हुई। ऑटो चालक पर आरोप नहीं, संघ ने जेवर समेत पूरा सामान लौटाया जिला ऑटो संघ अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि ऑटो चालक ने किसी तरह की अभद्रता नहीं की। महिला की स्थिति मानसिक परेशानी के कारण बिगड़ी थी। संघ ने महिला को सोने-चांदी के जेवर समेत पूरा सामान वापस सौंप दिया है।

Nov 28, 2025 - 19:24
 0  26

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations