छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बाद भी बिलासपुर में कार पर स्टंटबाजी नहीं थम रही है। सोशल मीडिया पर कार की छत पर स्टंट करने का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे युवक ने डायलॉग के साथ अपलोड किया है। वीडियो में कह रहा है कि हमारा दबदबा है... हमारे इलाका में... हम पर कोई हाथ नहीं डाल सकता। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नए रिवर व्यू रोड की है, जिसमें एक युवक बिना नंबर की कार पर सवार है। पहले उसने कार की छत पर खड़े होकर रील्स बनवाया, जिसके बाद बोनट पर बैठ गया। गुरुवार को युवक के स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लिया। वीडियो में देखा गया कि बिना नंबर प्लेट वाली सिल्वर स्विफ्ट कार में युवक बोनट पर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट कर रहा था, जबकि दूसरा युवक कार चला रहा था। तीसरे युवक ने ड्रोन कैमरे से वीडियो बनाया था। अब जानिए पूरा मामला बिलासपुर के न्यू रिवर व्यू रोड पर स्टंटबाजी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिख रहा बिना नंबर प्लेट वाली सिल्वर स्विफ्ट कार में प्रसून यादव (21 साल) बोनट पर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट कर रहा था, जबकि आदित्य राणा (18 साल) कार को जोखिमपूर्ण तरीके से चला रहा था। इस वीडियो को ओंकार पटेल (25 साल) ने ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की कार और ड्रोन कैमरा जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोपियों पर धारा 281, 3(5) BNS और 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, आरोपियों के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की स्टंटबाजी पर कोई भी ढील नहीं दी जाएगी। हाईकोर्ट की चेतावनी फिर भी नहीं थम रहा है स्टंटबाजी
बता दें कि युवाओं में रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। रील्स बनाने के चक्कर में युवा जान जोखिम में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे पहले रतनपुर रोड पर नेशनल हाइवे रोककर तलवार से केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट करने, मस्तूरी रोड पर गाड़ियों के काफिले में दरवाजे से बाहर निकलकर रील्स बनाने, और पुराना रिवरव्यू में बाइक से स्टंट करने वाले वीडियो वायरल हो चुके हैं। इन घटनाओं पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी और स्टंटबाज युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह मामला अब भी हाईकोर्ट में लंबित है और निगरानी में रखा गया है। अब नए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की भी फजीहत शुरू हो गई है। टीआई बोले- कार और युवक की पतासाजी की जा रही है
सिविल लाइन टीआई एसआर साहू का कहना है कि रिवरव्यू में बिना नंबर की कार की छत और बोनट पर बैठकर रील्स बनाकर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो में युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कार और युवक की जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।