सरगुजा के किसान प्रेरणा, पुरखों की विधि से धान की सफाई, खेतों में जिंदा परंपरा
Traditional Techniques In Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्रामीण आधुनिक तकनीक के बावजूद अपने पुरखों की पारंपरिक खेती-किसानी तकनीकों को प्राथमिकता दे रहे हैं. धान की मिसाई आज भी बैल और दौरी की मदद से की जाती है, जबकि धान की सफाई सदियों पुरानी सूपा विधि से होती है. स्थानीय आदिवासियों का मानना है कि सूपा से धान साफ करने पर अनाज पूरी तरह शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाला रहता है. यह पारंपरिक तकनीक पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और ग्रामीणों का कहना है कि यह आधुनिक मशीनों से बेहतर परिणाम देती है.
What's Your Reaction?





