माता-पिता के सपनों को मिली उड़ान, आस्था बनीं कैप्टन पायलट, उमड़ा जनसैलाब
Pilot Captain Aastha Agarwal: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की बेटी, कैप्टन आस्था अग्रवाल, पायलट बनने के बाद पहली बार अपने घर लौटीं. नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकाला. आस्था अग्रवाल सक्ती के व्यवसायी अमर अग्रवाल की बेटी हैं. बचपन से ही होनहार आस्था का पायलट बनने का सपना था, जिसे माता-पिता के सहयोग से उन्होंने पूरा किया.
What's Your Reaction?





