Raipur Cyber Crime News: म्यूल बैंक अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड और साइबर ठगी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 25 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड और साइबर ठगी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल ठगी और बैंक अकाउंट दुरुपयोग के जरिए देशभर में अपराध को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और दस्तावेज जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ऑपरेशन साइबर शील्ड: अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई
रायपुर। म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, ब्रोकर एवं साइबर ठगी के लिए खाते उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार की गई।
कार्रवाई के तहत रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एक साथ रेड की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों के थानों में कुल 1236 रिपोर्ट दर्ज हैं, जिनमें आरोपियों द्वारा 77.53 लाख रुपये की ठगी की गई है। वहीं, आरोपियों के खातों में मौजूद लगभग 02 करोड़ रुपये की ठगी की राशि को होल्ड कराया गया है।
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना को साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच हेतु विशेष योजना बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।
जांच के दौरान साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खातों में हुए ट्रांजैक्शन, एक व्यक्ति के नाम पर अनेक बैंक खाते, फर्जी सिम कार्ड, तकनीकी साक्ष्य एवं पीड़ितों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया।
जांच में सामने आया कि इन बैंक खातों का उपयोग शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन गेमिंग एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था।
8 टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई
रेंज साइबर थाना एवं रायपुर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की 8 अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर म्यूल बैंक अकाउंट, एजेंट एवं फर्जी सिम कार्ड विक्रेताओं सहित कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पीड़ितों को मिलेगी राशि वापस
आरोपियों के खातों में फ्रॉड की लगभग 02 करोड़ रुपये की राशि होल्ड कराई गई है, जो विभिन्न राज्यों के पीड़ितों की है। उनसे संपर्क कर वैधानिक प्रक्रिया के तहत राशि वापस कराई जाएगी।
विगत 11 माह में हुए साइबर फ्रॉड मामलों में फर्स्ट लेयर बैंक खातों में 7 करोड़ रुपये होल्ड कराए गए हैं, जिसमें से 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस कराई जा चुकी है।
174.5 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन का खुलासा
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों द्वारा प्रयुक्त बैंक खातों में कुल 174.5 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है। पूछताछ में कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अपने बैंक खाते रेंट पर या 10 से 20 प्रतिशत कमीशन पर ठगी करने वालों को उपलब्ध कराते थे।
पंजीकृत प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण
-
केस 01: इंडसइंड बैंक, थाना माना रायपुर – 5 आरोपी गिरफ्तार
-
केस 02: पंजाब एंड सिंध बैंक, थाना देवेंद्र नगर – 4 आरोपी गिरफ्तार
-
केस 03: DCB बैंक, थाना सिविल लाइन – 5 आरोपी गिरफ्तार
-
केस 04: IDBI बैंक, थाना सिविल लाइन – 4 आरोपी गिरफ्तार
-
केस 05: यूको बैंक, थाना तेलीबांधा – 3 आरोपी गिरफ्तार
-
केस 06: पंजाब नेशनल बैंक, थाना राखी – 4 आरोपी गिरफ्तार
केस 01 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड इंडसइंड बैंक शाखा रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 20.2 लाख रूपये जमा होने से थाना माना रायपुर में अपराध क्रमांक 300/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
केश 02 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड पंजाब एंड सिंध शाखा रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 1.7 लाख रूपये जमा होने से थाना देवेंद्र नगर रायपुर में अपराध क्रमांक 189/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
केश 03 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड DCB बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 3.6 लाख रूपये जमा होने से थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 422/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
केश 04 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड IDBI बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 6.42 लाख रूपये जमा होने से थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 454/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
केश 05 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड यूको बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 21.29 लाख रूपये जमा होने से थाना तेलीबांधा रायपुर में अपराध क्रमांक 609/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
केश 06 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड पंजाब नेशनल बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 23.95 लाख रूपये जमा होने से थाना राखी रायपुर में अपराध क्रमांक 157/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1 शुभम साहू पिता मनोहर साहू उम्र 22 वर्ष पता श्रीनगर रायपुर
2 पुलकित कुकरेजा स्वर्गीय श्री लक्ष्मण कुकरेजा उम्र 37 वर्ष पता हीरापुर रायपुर
3 रोहित पीरमानी पिता रमेश पीरमानी उम्र 44 वर्ष पता फाफाडीह गली नंबर 3 रायपुर
4 प्रवीण सोनी युगल किशोर सोनी उम्र 26 वर्ष पता तिल्दा जिला रायपुर
5 अब्दुल हिदायत खान पिता फिरोज खान उम्र 24 वर्ष पता संजय नगर टिकरापारा रायपुर
6 शुभम नागवानी पिता विनोद नागवानी उम्र 30 वर्ष, पता पुरानी बस्ती रायपुर
7 दइतारी दीप पिता दामजी दीप उम्र 33 वर्ष पता गुड़ियारी रायपुर
8 पोषण ओझा पिता रमेश ओझा उम्र 22 वर्ष पता आमानाका रायपुर
9 संभव यादव पिता विजय यादव उम्र 28 वर्ष पता पुरानी बस्ती रायपुर
10 मनीष कुमार सेन पिता गोरेलाल सेन उम्र 26 वर्ष पता पुरानी बस्ती रायपुर
11 योगेश यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष पता गुढ़ियारी रायपुर
12 मनीष मेश्राम पिता खोमलाल मेश्राम उम्र 27 वर्ष पता अमलेश्वर जिला दुर्ग
13 अजय कुमार पिता रविदास उम्र 26 वर्ष पता शांति इनक्लेव रायपुरा
14 प्रकाश सिंह पिता अरुण सिंह उम्र 42 वर्ष पता डी डी नगर रायपुर
15 धर्मेंद्र कुमार देशमुख पिता हरकुमार देशमुख उम्र 35 वर्ष पता रिसाली भिलाई जिला दुर्ग
16 मनोज वर्मा पिता ढेलूराम वर्मा उम्र 32 वर्ष पता धरसींवा रायपुर
17 कृष्णा निषाद पिता मोती राम उम्र 21 वर्ष पता आरंग जिला रायपुर
18 प्रतिक कुमार श्रीवास पिता स्व अजय श्रीवास उम्र 31 वर्ष पता ख़मतराई जिला रायपुर
19 रुपेश सिन्हा पिता लाला राम सिन्हा उम्र 30 वर्ष पता रामसागरपारा जिला रायपुर
20 पवन सदानी पिता चौइथ राम सदानी उम्र 40 वर्ष पता गुढ़ियारी रायपुर
21 गोपी वर्मा पिता मंतराम वर्मा उम्र 32 पता धरसींवा जिला रायपुर
22 नारायण कोसरिया उर्फ़ गोलू पिता स्व शिवकुमार कोसरिया उम्र 36 वर्ष पता कोटा जिला रायपुर
23 मनीष बुलानी पिता परसराम बुलानी उम्र 29 वर्ष पता पंडरी जिला रायपुर
24 क्रिस्टोफर लौरेंस पिता स्व विजय लौरेंस उम्र 31वर्ष पता तेलीबांधा जिला रायपुर
25 रवि वाधवानी पिता स्व ज्ञानचंद वाधवानी उम्र 34 वर्ष पता भाटापारा
What's Your Reaction?





