Chhattisgarh Weather: अगले 2 दिन और बढ़ेगी ताबड़तोड़ ठंड, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट

Chhattisgarh Weather: राजधानी समेत उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

Dec 26, 2025 - 14:05
 0  8
Chhattisgarh Weather: अगले 2 दिन और बढ़ेगी ताबड़तोड़ ठंड, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट

Chhattisgarh Weather: राजधानी समेत प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरेगा। इससे ठंड हल्की बढ़ेगी। उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ पैकेट में शीतलहर चलने की भी संभावना है। घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Chhattisgarh Weather: तापमान गिरने पर पारा 13 डिग्री आने की संभावना

राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से केवल 0.5 डिग्री ज्यादा है। इस माह ऐसा पहली बार हुआ है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। जबकि 1 दिसंबर से न्यूनतम तापमान सामान्य से कम ही रहा है। तापमान गिरने पर पारा 13 डिग्री पर आ सकता है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री व अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

हालांकि इस माह राजधानी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पर आ चुका है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। प्रदेश में अंबिकापुर पिछले एक माह से सबसे ठंडा गुजर रहा है। वहां पारा 5.7 डिग्री रहा। यहां करीब 15 दिनों से शीतलहर जैसी स्थिति है। प्रदेश के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए कई स्थानों पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

कोहरे के कोहराम से उड़ानों पर असर

Chhattisgarh Weather: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर फ्लाइटों के विलंब से आने का सिलसिला लगातार जारी है। कोहरे के कारण बेंगलूरू, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 2-3 घंटे विलंब से रायपुर पहुंची। इन फ्लाइटों के विलंब से रायपुर पहुंचने के कारण अन्य उड़ानों पर असर पड़ा। इसके चलते अन्य के शेड्यूल प्रभावित हुआ। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि दिल्ली से सुबह और शाम को उड़ान भरने वाली पर फ्लाइटें प्रभावित हुई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations