छत्तीसगढ़ में दो दिन शीतलहर का खतरा, सुबह-शाम घर से निकलते वक्त रहें सावधान
Chhattisgarh Weather 29 December: छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य जिलों में अगले दो दिनों तक एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 1–2°C की बढ़ोतरी संभव है. प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है. रायपुर में 29 दिसंबर को धुंध छाए रहने के साथ तापमान 27°C और 12°C के आसपास रह सकता है.
What's Your Reaction?





