CG Politics: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नेताओं को दिल्ली से आया बुलावा

CG Politics: नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए आज नई दिल्ली में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस इंटरव्यू में खुद भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा मौजूद रहेंगी।

Jan 5, 2026 - 11:26
 0  7
CG Politics: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नेताओं को दिल्ली से आया बुलावा

CG Politics: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुषांगिक संगठन महिला कांग्रेस को फिर से सक्रिय करने की कवायद आलाकमान ने शुरू कर दी है। AICC जल्द ही छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए आज नई दिल्ली में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस इंटरव्यू में खुद भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा मौजूद रहेंगी। साक्षात्कार के लिए दिल्ली आलाकमान ने कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक चन्नी साहू सहित कुल पांच नेताओं को दिल्ली बुलाया है।

बता दें कि संगीता सिन्हा को भूपेश खेमे, जबकि चन्नी साहू को टी.एस. सिंहदेव खेमे का समर्थन हासिल होने की बात कही जा रही है।⁠ हालांकि, दोनों में से किसी एक खेमे से नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन लगभग तय माना जा रहा है। चयन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सहित राष्ट्रीय नेताओं के पैनल को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations