महिला कागजों में मृत, कलेक्टोरेट पहुंच कहा-मैं जिंदा हूं साहब:भतीजे ने छह एकड़ जमीन अपने नाम कराई, धान बेचने पहुंचे तो हुआ खुलासा

सरगुजा जिले के मेंड्रा खुर्द गांव में महिला को मृत बता भतीजे ने 6 एकड़ जमीन अपने नाम करा ली। महिला के परिजन जब धान बेचने के लिए टोकन लेने समिति पहुंचे तो वहां पता चला कि महिला की मृत्यु होना बता दिया गया है। महिला अपने नाती के साथ कलेक्टोरेट पहुंची और अधिकारियों को बताया कि साहब मैं जिंदा हूं। महिला ने सरगुजा कलेक्टर एवं एसपी से इसकी शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक, मेंड्रा खुर्द निवासी बुजुर्ग महिला सुगामती राजवाड़े को मृत बता उसकी छह एकड़ जमीन भतीजे कवल साय ने अपने नाम राजस्व रिकार्ड में चढ़वा ली। सुगामती राजवाड़े की जमीन अपने नाम कराने के लिए रिकार्ड में छेड़छाड़ करते हुए उसे निसंतान बता दिया और भतीजे ने स्वयं को उसका वारिस बता दिया। जीवित महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाते हुए जमीन भतीजे कवल साय के नाम पर दर्ज हो गई। कलेक्टर एवं एसपी से शिकायत सुगामती राजवाड़े का नाती नेहरू राम राजवाड़े समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए टोकन कटवाने सरगवां समिति में पहुंचा। समिति में पता चला कि सुगामती राजवाड़े की मौत हो चुकी है और उसकी जमीन पर धान बेचने का टोकन नहीं मिल सकता। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। राजस्व रिकार्ड की जांच कराने पर पता चला कि सुगामती को मृत बता जमीनें कवल साय राजवाड़े के नाम दर्ज हो चुकी है। सुगामती राजवाड़े अपने नाती के साथ कलेक्टोरेट पहुंची एवं उसने सरगुजा कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंप बताया कि वह जिंदा है। उसे मृत बताकर जमीन की हेराफेरी की गई है। मामले में अधिकारियों द्वारा जांच एवं कार्रवाई का आवश्वासन दिया गया है। सुगामती राजवाड़े के नाती नेहरू राम ने कहा कि इसमें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत है। उसकी नानी को जीते-जी मृत बताकर जमीन की हेराफेरी की गई है। इसमें राजस्व कर्मियों की भी मिलीभगत है। राजस्व कर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Jan 23, 2026 - 14:53
 0  10

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations