छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक रात में पुल की रेलिंग गायब हो गई। घटना 17 जनवरी की है। रात तक पुल सही सलामत था, लेकिन अगले ही दिन सुबह पुल में लगी लोहे की 15 टन रेलिंग गायब मिली। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है रशियन हॉस्टल के पास ढोढ़ीपारा इलाके में नहर पर यह पुल 40 साल पहले बना था। घटना वाली रात चोर अपने साथ गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और एलपीजी सिलेंडर लेकर आए थे। उन्होंने पूरी रात मशक्कत कर पुल के 80 फीट लंबी रेलिंग के एक एक हिस्से को काटा। फिर लोहे को काट-काटकर टुकड़े किए और गाड़ी में भरकर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा 15 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है, इसमें 5 आरोपी पकड़े गए है। बता दें कि इस पुल से नगर निगम के वार्ड नंबर 17 के लोग शहर तक आते थे, पुल चोरी होने के बाद से आवाजाही बंद है। सपोर्टिंग एंगल्स कटता को गिर जाता पुल वार्ड नंबर 17 ढोढ़ीपारा के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि नहर किनारे लोगों की आवाजाही के लिए लगाई गई 70 से 80 फीट लंबी लोहे की रेलिंग रातों-रात गायब हो गई। चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर इसे काटा, जिसके कुछ हिस्से नहर में भी गिरे मिले। यह चोरी तब सामने आई जब सुबह लोग वहां से गुजरे। जानकारी के मुताबिक, पुल 40 साल पुराना था। इसमें लगी मोटे मोट लोहे की प्लेट इतनी मजबूत थी कि 40 साल से इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। पाइल पाइन को सहारा देने लगा स्ट्रक्चर भी गायब चोरों ने केवल इस पुल की ही चोरी नहीं की, बल्कि इसी क्षेत्र में ढेंगुरनाला के ऊपर नगर पालिका निगम की जल आवर्धन योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन को सहारा देने के लिए बनाए गए लोहे के स्ट्रक्चर को भी पार कर दिया। इसमें लगे लोहे के एंगल को लगभग 15 फीट तक काट कर ले गए। इससे पाइप लाइन की सुरक्षा भी चरमरा गई है। जल्द ही पाइप लाइन को सपोर्ट नहीं किया जाता है तो पाइप लाइन भी गिर सकती है। पाइपलाइन गिरती तो पानी की समस्या हो जाती। पार्षद श्रीवास ने यह भी बताया कि क्षेत्र से गुजर रही एक बड़ी पाइपलाइन के पास बनी रेलिंग को भी चोरों ने गैस कटर से काट लिया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि रेलिंग के निचले हिस्से और सपोर्टिंग एंगल्स को भी काट दिया जाता है, तो पाइपलाइन का एक बड़ा हिस्सा गिर सकता है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पार्षद की शिकायत पर केस दर्ज कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि वार्ड पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले कोतवाली थाना पुलिस ने राताखार स्थित दो कबाड़ दुकानों को सील कर वाहन जब्त किए थे। 5 आरोपी पकड़ाए, 10 की तलाश जारी पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम में साइबर सेल कोरबा और चौकी सीएसईबी पुलिस को पतासाजी के लिए लगाया गया था। जांच के आधार पर कुल 15 आरोपियों की पहचान हुई। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने लोहे की रेलिंग/पुल को गैस कटर से काटकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कटी हुई लोहे की रेलिंग बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम ............................ इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें... रायगढ़ के मंदिर में 25 लाख की चोरी का LIVE-VIDEO: प्लास्टिक ओढ़कर घुसा, लोहे की रॉड से ताला तोड़ा; सोने का मुकुट-कैश लेकर फरार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में श्री श्याम मंदिर में 25 लाख की चोरी हुई है। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसा। भगवान पर चढ़ा सोने का मुकुट, श्रृंगार के गहने और 2 दान-पेटी से कैश लेकर फरार हो गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। आरोपी सफेद रंग की प्लास्टिक ओढ़कर और लोहे की रॉड के साथ मंदिर में घुसते दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...