कोटा में बिना अनुमति कबड्‌डी प्रतियोगिता...BEO को शोकाज नोटिस:DEO ने कहा- परीक्षा के समय में 48 शिक्षकों की लगाई ड्यूटी, पढ़ाई पर सीधा असर

बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में बिना अनुमति कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन कराने और 48 शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने BEO को शोकॉज नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। डीईओ का कहना है कि वर्तमान समय में शिक्षा विभाग ने एग्जाम की तैयारी कराने के निर्देश दिए है, ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी लगाना गलत है। दरअसल, कोटा ब्लॉक के डी-केपी स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह स्पर्धा 23 से 25 जनवरी तक होनी है। इस आयोजन के लिए कोटा बीईओ एनके मिश्रा ने विकासखंड के 48 शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता 17 राज्यों की महिला और पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं। बिना अनुमति शिक्षकों की लगाई ड्यूटी, विवादों में घिरे बीईओ शिक्षा विभाग के अफसरों के अनुसार राज्य शासन की तरफ से खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है। लेकिन, बीईओ एनके मिश्रा ने बिना अनुमति के बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर विवादों में घिर गए हैं। उनके इस फैसले के कारण शिक्षकों को कक्षा छोड़कर तीन दिनों तक मैदान में रहना पड़ेगा, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर होगा। यही वजह है कि जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कोटा बीईओ एनके मिश्रा को शोकॉज नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। डीईओ ने कहा- कैसे और किस आधार पर लगाई ड्यूटी डीईओ विजय टांडे ने जारी नोटिस में बीईओ से कहा है कि आपको पता है कि वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के परीक्षा कार्यक्रम 2026 की तैयारी होनी है। आपने आवश्यकता से अधिक व्यायाम शिक्षकों और शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसके कारण अध्यापन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही शालेय प्रबंधन पर भी व्यापक असर हो रहा है। आपके द्वारा आवश्यकता से अधिक व्यायाम शिक्षक की ड्यूटी किस आधार पर लगाई गई है। साथ ही यह भी कि खेल कार्यक्रम में शिक्षकों की ड्यूटी किस आधार पर लगाई गई है और अधिक संख्याओं में लगाई गई है। बीईओ के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी गई है। साथ ही शिक्षकों के ड्यूटी आदेश को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उन्हें स्कूल भेजने का आदेश दिया गया है।

Jan 23, 2026 - 14:53
 0  16

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations