Raipur Police : वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर ठगी: 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

CG Cyber Crime News: वर्क-फ्रॉम-होम जॉब का झांसा देकर ठगी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।

Jan 28, 2026 - 12:39
 0  45
Raipur Police : वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर ठगी: 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
police dost news

ऑपरेशन साइबर शील्ड: अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर।पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के अंतर्गत रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र के 2 और राजस्थान का 1 आरोपी शामिल है।

साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के अंतर्गत रायपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र के 2 और राजस्थान का 1 आरोपी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न 14 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज होना सामने आया है।

24 लाख की साइबर ठगी का मामला

प्रार्थी पारस कुमार धीवर द्वारा थाना राखी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने के नाम पर उनसे 24 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है।

शिकायत के आधार पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 224/24, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों की पहचान

विवेचना के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और टेलीग्राम से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। विश्लेषण से प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपियों की पहचान की गई।

इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें महाराष्ट्र और राजस्थान रवाना की गईं, जहां रेड कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

आरोपि गिरफ्तार

  • उत्पल पंचारिया
    पिता – महेश पंचारिया | उम्र – 21 वर्ष
    पता – मेघवाल बस्ती, पौटा सी रोड, आकाशवाणी के पीछे, जोधपुर, राजस्थान

  • रोहित बबन कौलगे
    पिता – बबन दागदू कौलगे | उम्र – 31 वर्ष
    पता – हरिपुर, दत्त पार्क, हरिपुर, सांगली, महाराष्ट्र

  • सुमित श्रीनिवास राठी
    पिता – श्रीनिवास राठी | उम्र – 41 वर्ष
    पता – आनंदी अपार्टमेंट, चेतना पेट्रोल पंप के पास, जवल, सांगली, महाराष्ट्र

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन जॉब, वर्क-फ्रॉम-होम या अधिक लाभ का दावा करने वाले किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज से सावधान रहें और संदेह होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations