CG News: केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- नकली खाद व बीज हैं किसानों के लिए बड़ी समस्या

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित किसान मेला 2026 को संबोधित किया केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने....

Feb 1, 2026 - 10:11
 0  10
CG News: केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- नकली खाद व बीज हैं किसानों के लिए बड़ी समस्या

CG News: केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) 31 जनवरी को छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित किसान मेला (Kisan Mela) 2026 में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा आयोजित किसान मेले में केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि नकली खाद और नकली बीज (Fake Fertilizers and Seeds), ये किसानों के लिए बड़ी समस्या है। आज छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की धरती से पूरे हिंदुस्तान के किसानों से मैं कहना चाहता हूं कि हमारी कोशिश है कि संसद (Parliament) के इसी सत्र में हम सीड एक्ट और पेस्टिसाइड एक्ट (Seed Act and Pesticide Act) लेकर आएंगे। नकली खाद और नकली बीज बनाने और बेचने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं।

यह भी पढ़ें : भैंस के आगे बीन बजाए, भैंस खड़ी पगुराय…बोर्ड से हटाएंगे मवेशी!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations