CG Dhan Kharidi: धान खरीदी की अंतिम तिथि समाप्त, छत्तीसगढ़ के 2.41 लाख किसान नहीं बेच सके धान
CG Dhan Kharidi: किसानों को धान नहीं बिक पाया है, उनको अब चिंता सता रही है क्योंकि तिथि बढ़ाने को लेकर भी अबतक किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। कुछ किसानों ने बताया कि वे सरकार की तिथि बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वे भी अपने धान को बेच पाए।
CG Dhan Kharidi: 15 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में धान खरीदी 31 जनवरी तक चली। अब भी प्रदेश के 2 लाख 41 हजार 657 किसान धान नहीं बेच पाए हैं। इसको लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदेशभर से कुल पंजीयक किसानों की संख्या 2753007 है, इनमें से 25 लाख 11 हजार 350 किसान अपना धान बेच पाए हैं, जो कि कुल प्रतिशत का 91.22 प्रतिशत है। यानी करीब 9 प्रतिशत किसान अब भी धान बेचने से वंचित रह गए। अबतक अंतिम तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं आई है, जबकि लगातार तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसान व विपक्षी दल के नेता मांग कर रहे हैं।
लक्क्ष्य से 20 लाख मीट्रिक टन कम
सरकार ने 2025-26 में धान खरीदी के लिए कुल 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्क्ष्य रखा, लेकिन सरकार अबतक 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीद पाई है। इससे साफ पता चल रहा है कि सरकार 20 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी से पीछे रह गई है। यहां तक कि गत वर्ष 144 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई थी। इस हिसाब से गतवर्ष के टार्गेट तक भी सरकार नहीं पहुंच पाई।
धान नहीं बिकने से किसान परेशान
वहीं जिन किसानों को धान नहीं बिक पाया है, उनको अब चिंता सता रही है क्योंकि तिथि बढ़ाने को लेकर भी अबतक किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। कुछ किसानों ने बताया कि वे सरकार की तिथि बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वे भी अपने धान को बेच पाए।
धान खरीदी का लक्क्ष्य- 160 लाख मीट्रिक टन
अबतक खरीदी- लगभग 140 लाख मीट्रिक टन
प्रतिशत में – 87.41 प्रतिशत
कुल पंजीयन किसान- 2753007
इतने किसानों ने बेचा- 2511350
प्रतिशत में- 91.22
What's Your Reaction?





