Hit And Run Case: मां-बेटी की दर्दनाक मौत… तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी!
Hit And Run Case: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में मां और दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए।
Hit And Run Case: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में मां और दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए। घटना सिरसा गेट, भिलाई-3 के आगे वाइन शॉप के पास हुई, जब रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे दोपहिया वाहन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोपहिया चला रहे राकेश दुबे हेलमेट पहने होने के कारण गंभीर चोट से बच गए, लेकिन उनके पीछे बैठी पत्नी आरती दुबे के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बीच में बैठी दो वर्षीय बच्ची सोना दुबे उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
ओवरटेक के प्रयास में लापरवाही
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार चालक ओवरटेक करने के प्रयास में तेज गति से वाहन चला रहा था और लापरवाहीपूर्वक दोपहिया को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन की तलाश में राष्ट्रीय राजमार्ग व आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
हेलमेट पहनती तो बच सकती थी जान
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक हेलमेट पहने थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। वहीं पीछे बैठी महिला के सिर में घातक चोट लगी। विशेषज्ञों के अनुसार दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट उतना ही जरूरी है। यदि महिला ने भी हेलमेट पहना होता, तो सिर की गंभीर चोट से बचाव संभव हो सकता था। हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनना जीवनरक्षक साबित हो सकता है।
What's Your Reaction?





