Crime News: क्लासरूम में रहस्यमयी चिह्न और तोड़फोड़ से फैली दहशत, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच तेज

Crime News: भिलाई के केलाबाड़ी, दुर्ग स्थित शासकीय प्राथमिक व मिडिल स्कूल में बीते एक सप्ताह से हो रही असामाजिक गतिविधियों ने छात्रों और शिक्षकों को भयभीत कर दिया है।

Feb 20, 2026 - 10:43
 0  6
Crime News: क्लासरूम में रहस्यमयी चिह्न और तोड़फोड़ से फैली दहशत, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच तेज

Crime News: भिलाई के केलाबाड़ी, दुर्ग स्थित शासकीय प्राथमिक व मिडिल स्कूल में बीते एक सप्ताह से हो रही असामाजिक गतिविधियों ने छात्रों और शिक्षकों को भयभीत कर दिया है। कक्षा एक से आठवीं तक संचालित इस स्कूल के क्लास रूम और परिसर में तंत्र-मंत्र जैसे निशान मिलने और लगातार तोडफ़ोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। मामले में स्कूल प्रबंधन ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

स्कूल परिसर में कभी चुनरी और माला, तो कभी गोबर, मिट्टी से बनी अजीब आकृतियां और चिह्न पाए जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी घटनाएं थम नहीं रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग को भी दी गई है।

फर्नीचर जलाया, पंखे-लाइट तोड़े

शिकायत दर्ज होने के बाद उपद्रवियों ने स्कूल में घुसकर टेबल-कुर्सियों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आग लगा दी। क्लास रूम के पंखे, लाइट और बिजली बोर्ड तोड़ दिए गए तथा बोर का केबल भी जला दिया गया। बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त होने से रात में परिसर में आसानी से प्रवेश किया जा रहा है।

पुलिस जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। – मणिशंकर चंद्रा, एएसपी

असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में चुनरी व गोबर डालकर भय का माहौल बना रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस में कर दी गई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। – सीमा नायक, प्रभारी, जिला शिक्षा अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations