Road Accident: MP में दर्दनाक हादसा! कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की गई जान

Road Accident: हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mar 20, 2026 - 11:02
 0  5
Road Accident: MP में दर्दनाक हादसा! कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की गई जान

Road Accident: अनूपपुर जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोतमा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सलीम ढाबा के पास तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Road Accident: सभी घायल और मृतक छत्तीसगढ़ के…

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीजल से भरे चार ड्रम लदे हुए थे और वह आगे चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति की कार (क्रमांक CG 07 M 1454) सीधे ट्रॉली में घुस गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खेत में जा उतरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार शहडोल से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रही थी। दुर्घटना में चालक 40 वर्षीय दुलारे शर्मा और गीता पनिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 64 वर्षीय हरिशंकर चतुर्वेदी और 33 वर्षीय मीना देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों और मृतकों को मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़) का निवासी बताया जा रहा है।

मामले की जांच की जा रही

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Road Accident

Road Accident: लगातार बढ़ रहे हादसे

पिछले कुछ समय में इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें तेज गति और यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े होने के कारण यहां कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाले वाहन भी बड़ी संख्या में सड़क पर चलते हैं, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है।

प्रशासन और पुलिस समय-समय पर वाहन चालकों को सतर्क रहने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और रात में विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते रहे हैं। इसके बावजूद लापरवाही के कारण इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations