खेलने जा रहा हूं, 9वीं क्लास का छात्र पूरी रात नहीं लौटा, दूसरे दिन सरगुजा पुलिस ने दी बुरी खबर

Sarguja Murder: उदयपुर के जंगल में 9वीं क्लास के छात्र की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपियों ने भारी भरकम पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी थी..

Jul 25, 2026 - 14:04
 0  0
खेलने जा रहा हूं, 9वीं क्लास का छात्र पूरी रात नहीं लौटा, दूसरे दिन सरगुजा पुलिस ने दी बुरी खबर

Chhattisgarh Crime News: सरगुजा के उदयपुर में नौवीं क्लास के छात्र की बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने चेहरे को भारी भरकम पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। इसके अलावा पैर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने नाबालिग का शव टिहरी के जंगल से बरामद किया है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।

Sarguja Murder: गुरूवार शाम को निकला, लेकिन घर नहीं लौटा

उदयपुर पुलिस ने मृतक की पहचान सलका निवासी 15 वर्षीय छात्र विरेंद्र कंवर के रूप में की है। बताया जा रहा है कि छात्र गुरुवार शाम को घर से खेलने जाना बताकर निकला था, फिर वापस नहीं लौटा। वहीं आज सुबह टिहरी के जंगल में उसकी लाश मिली। जानकारी के अनुसार टिहरी पर योग करने पहुंचे लोगों ने छात्र का शव देख हैरान रह गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई की।

Sarguja Murder

फारेंसिक टीम ने की जांच

शव मिलने की सूचना पर परिजन एवं ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। मौके पर अंबिकापुर से फारेंसिक टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल की भी जांच के सबूत जुटाए। पुलिस ने आशंका जताई है कि छात्र के साथ बेहरमी से मारपीट की गई और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है। पंचनामा पश्चात् शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुुरानी रंजीश या कुछ और

उदयपुर में सामने आए जघन्य हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि पुरानी रंजीश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। फि​लहाल इसे लेकर जांच जारी है। लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। वहीं घटनास्थल पर मिले सबूत पुलिस को कातिल तक पहुंचाने में मदद साबित होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations