IRCTC Train Cancellation List: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें लिस्ट
Train cancelled list: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सितंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर 14 अक्टूबर तक एक साथ 18 ट्रेनें रद्द हो गई है। ट्रेनों के कैंसिल होने से छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के लोग परेशान होंगे
Chhattisgarh train cancellation: त्योहारी सीजन में लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक साथ 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई है। रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के लोग परेशान होंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक कुल 18 ट्रेन कैंसिल रहेगी। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
Tain Cancelled List: नॉन-इंटरलॉकिंग का चलेगा काम
दक्षिण पूर्व रेलवे के चर धरपुर मंडल में पांचवीं लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते सितंबर और अक्टूबर में बिलासपुर जोन से जुड़ी 18 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बंडामुंडा केविन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच कई ट्रेनों के रह होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
उत्कल बदले मार्ग से, गीतांजलि दो घंटे देरी से
Tain Cancelled List: 30 को सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुडा रोड-ईब होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं 13 अक्टूबर को 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी रवाना होगी।
25 सितंबर से 14 अक्टूबर कई पर्व व त्योहार
रेलवे ने जिन तारीखों में ट्रेनों को रद्द किया है। इन 25 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच में पर्व व प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। 28 अक्टूबर को रक्षा बंधन का पर्व देशभर में मनाया जाएगा। इसके बाद जन्माष्टमी और तीज पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में ट्रेनों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। लेकिन ट्रेनों के प्रभावित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
यह गाडियां रद्द रहेंगी
- 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर व 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर 2026 को गाड़ी 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द।
- 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर व 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को गाड़ी 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द।
- 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर व 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13, व 14 अक्टूबर तक गाड़ी 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द।
- 28 सितंबर व 12 अक्टूबर को गाड़ी 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द।
- 30 सितंबर व 14 अक्टूबर को गाड़ी 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द।
- 29 सितंबर को गाड़ी 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस रद्द।
- 1 अक्टूबर को गाड़ी 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस रद्द।
- 1 व 13 अक्टूबर को गाड़ी 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।
- 2 व 14 अक्टूबर को गाड़ी 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस रद्द।
- 9 अक्टूबर को गाड़ी 22843 बिलासपुर- बक्सर एक्सप्रेस रद्द।
- 10 अक्टूबर को गाड़ी 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द।
- 10 अक्टूबर को गाड़ी 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द।
- 12 अक्टूबर को गाड़ी 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द।
- 13 अक्टूबर को गाड़ी 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द।
- 14 अक्टूबर को गाड़ी 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द।
- 1 अक्टूबर को गाड़ी 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द।
What's Your Reaction?





