Chhattisgarh News: भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधायक के थे करीबी, प्रदेश महामंत्री ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh BJP: पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर की गई कार्रवाई, भरतपुर ब्लॉक में विधायक के हैं प्रतिनिधि

Aug 26, 2026 - 15:00
 0  0
Chhattisgarh News: भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधायक के थे करीबी, प्रदेश महामंत्री ने जारी किया आदेश

बैकुंठपुर (कोरिया)। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित (BJP Leader expelled from Party) कर दिया गया है। उन पर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्र रहने के आधार पर यह कार्रवाई की गई। भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय द्वारा यह आदेश जारी किया गया। दुर्गाशंकर मिश्रा भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह (MLA Renuka Singh) के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वे भरतपुर ब्लॉक के विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। यह कार्रवाई कर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया है कि संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे वह कोई भी हो।

BJP expelled leader Durgashankar Mishra for 6 year
Chhattisgarh news, भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा (Photo- Patrika)

बता दें कि दुर्गाशंकर मिश्रा एमसीबी जिले के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे भरतपुर ब्लॉक में भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह (MLA Renuka Singh) के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे। दुर्गाशंकर मिश्रा पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें परेशान करने तथा पार्टी की बैठकों को बार-बार प्रभावित करने का आरोप लगाया था।

इसकी शिकायत विधायक के अलावा प्रदेश नेतृत्व से की गई थी। इसके बाद भी वे लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे थे। इससे क्षेत्र में भाजपा की जहां गुटबाजी सामने आ रही थीं, वहीं कार्यकर्ताओं को भी परेशान होना पड़ रहा था।

पहले जारी किया गया था नोटिस

भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा द्वारा लगातार किए जा रहे इस कृत्य को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव (BJP Chhattisgarh President) द्वारा गंभीरता से लिया गया। इसके बाद दुर्गाशंकर मिश्रा को 20 जुलाई को एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। जवाब संतुष्टिजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

BJP expelled leader Durgashankar Mishra for 6 year
Chhattisgarh News, निष्कासन आदेश (Photo- Patrika)

Expelled from Party: 6 साल के लिए किया निष्कासित

भाजपा प्रदेश महामंत्री (BJP General Secretary) नवीन मार्कंडेय द्वारा 25 अगस्त को जारी निष्कासन आदेश में लिखा गया कि आपके द्वारा लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं को परेशान करने व बैठकों, कार्यक्रमों को प्रभावित किया जा रहा है। पार्टी विरोधी गतिविधि में संलग्न रहने के कारण आपको नोटिस जारी किया गया था। आपके द्वारा भेजे गए पत्र के जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं है। अत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार आपको पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations