मैं CM साय से बहस के लिए तैयार हूं, सरगुजा में कोल माइंस की मंजूरी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान

Chhattisgarh News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुली बहस की चुनौती दी है। सरगुजा पहुंचे बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कोल माइंस की स्वीकृति पर बड़ा बयान दिया..

Sep 17, 2026 - 14:44
 0  3
मैं CM साय से बहस के लिए तैयार हूं, सरगुजा में कोल माइंस की मंजूरी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान

Bhupesh Baghel: सरगुजा पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बहस की चुनौती दी है। कोल माइंस की मंजूरी को लेकर मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने साय सरकार पर हमला बोला। इस दौरान कोल माइंस की मंजूरी किसके कार्यकाल में मिली है इस पर भूपेश बघेल ने सीएम साय से बहस को लेकर खुली चुनौती दी। कहा कि सीएम साय आ जाए मैं बहस के लिए तैयार हूं।

Chhattisgarh News: प्रेस क्लब में ही हो जाए चर्चा

भूपेश बघेल ने कहा कि, मुख्यमंत्री प्रेस क्लब में उनके साथ आमने-सामने बैठकर बहस कर लें, इससे साफ हो जाएगा कि, माइंस को स्वीकृति किसके कार्यकाल में मिली और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप के बजाय दोनों पक्षों को सार्वजनिक मंच पर आकर दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए।

15 को विजय शर्मा और भूपेश बघेल थे आमने सामने

बीते 15 सितंबर को गृहमंत्री विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर रायपुर के प्रेस क्लब में दोनों की बीच 1 घंटा 20 मिनट तक बहस हुई। दोनों नेताओं ने बेकाक अंदाज में अपनी बातें रखी। इस दौरान प्रेस क्लब में जबरदस्त माहौल था। प्रदेश की राजनीति में पहली बार हुई खुली बहस को लेकर सियासी बयान बाजी भी तेज हुआ। वहीं अब भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बहस के लिए चुनौती दी है।

रेस्ट हाउस में वाहन की पूजा

अंबिकापुर रेस्ट हाउस में ठहरे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सुबह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ​द्वितेन्द्र मिश्रा से मुलाकात कर हालचाल जाना। वहीं कामों को लेकर भी चर्चा हुई। इससे पहले अंबिकापुर पहुंचते हुए भूपेश बघेल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर अलग—अलग विषयों पर चर्चा। आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अपने वाहन की पूजा अर्चना की।

खुली बहस को लेकर एक और हमला

मंत्री विजय शर्मा के साथ हुए खुली बहस को लेकर कांग्रेस लगातार साय सरकार पर हमला बोल रही है। वहीं आज भूपेश बघेल ने एक और वीडियो शेयर कर सियासी वार किया है। अपने पोस्ट में लिखा- झूठों ने झूठों से कहा है, सच बोलो, सरकारी एलान हुआ है, सच बोलो! घर के अंदर तो झूठों की एक मंडी है, दरवाज़े पर लिखा हुआ है, सच बोलो! आवास का हिसाब दो विष्णु-मोदी जवाब दो!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations