CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले! 25 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी List

CG Transfer Breaking News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला कर कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Sep 17, 2026 - 14:44
 0  3
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले! 25 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी List

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली समेत अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

Transfer News: महासमुंद और सुकमा में बदले CMHO

  • डॉ. आई. नागेश्वर राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद को उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर बनाया गया है। वहीं डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को प्रभारी CMHO सुकमा से प्रभारी CMHO महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ. भुवन विजय कुर्रे को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी CMHO सुकमा पदस्थ किया गया है। डॉ. शरद कोहाड़े को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा, बेमेतरा से प्रभारी CMHO बेमेतरा बनाया गया है।

धमतरी में भी प्रशासनिक बदलाव

  • डॉ. अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी CMHO धमतरी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. यू.एल. कौशिक को प्रभारी CMHO धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पदस्थ किया गया है।
  • डॉ. आदित्य सिन्हा को जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरगुजा संभाग में कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

  • डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग से प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। डॉ. कपिल देव पैंकरा को प्रभारी CMHO सूरजपुर से संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ. प्रशांत सिंह को प्रभारी CMHO कोरिया से प्रभारी CMHO सूरजपुर और डॉ. बलवंत सिंह को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर, कोरिया से प्रभारी CMHO कोरिया पदस्थ किया गया है।
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले!
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले!
  • डॉ. आशीष शर्मा को प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।
  • डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर, सूरजपुर से प्रभारी CMHO सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. प्रेम सिंह मार्को को प्रभारी CMHO सरगुजा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट, जिला कोरिया भेजा गया है।

मुंगेली और बिलासपुर में भी फेरबदल

  • डॉ. शीला साहा, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी CMHO मुंगेली को जिला चिकित्सालय बिलासपुर पदस्थ किया गया है। वहीं डॉ. श्रीकेश गुप्ता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीकला, बिलासपुर से प्रभारी CMHO मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ. राकेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया, कबीरधाम से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मुंगेली बनाया गया है।
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले!
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले!

बलरामपुर, रायगढ़ और सक्ती में भी बदलाव

  • डॉ. सत्यम कुमार पटेल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्रा, रायगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती पदस्थ किया गया है।
  • डॉ. शशांक गुप्ता को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, जिला बलरामपुर भेजा गया है। वहीं डॉ. रामप्रसाद तिर्की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले!
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले!
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले!
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के CMHO बदले!

दंतेवाड़ा और चिरमिरी में भी नई पदस्थापना

  • डॉ. राजेंद्र राय को जिला चिकित्सालय चिरमिरी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है। वहीं डॉ. अभय सिंह तोमर को प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय चिरमिरी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ. प्रियंका सक्सेना को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा बनाया गया है।

मानसिक चिकित्सालयों में भी बदलाव

  • डॉ. जमुना प्रसाद आर्य, अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर को प्रभारी अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पदस्थ किया गया है।
  • वहीं डॉ. रक्षित जोगी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, बिलासपुर को प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, जिला बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जन और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations