25 नवंबर नहीं बल्कि इस तारीख तक बंद रहेगा केशकाल घाट, SDM ने जारी किया आदेश, देखें रूट प्लान
Keshkal Ghat: 15 दिनों में केशकाल घाट में नवीनीकरण का कार्य पूरा होना संभव नहीं है, ऐसे में सोमवार शाम एसडीएम ने पुनः आदेश जारी करते हुए मार्ग परिवर्तन की समयावधि बढ़ा दिया है।
Keshkal Ghat: राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा इन दिनों बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। विगत दिनांक 9 नवम्बर से घाटी में सड़क नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया था। इस नवीनीकरण के दौरान घाट के कुछ मोड़ों में सीमेंटे कांक्रीटीकरण एवं शेष भाग में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
बता दें कि इसके लिए केशकाल एसडीएम अंकित चौहान ने 9 नवम्बर को आदेश जारी करते हुए 25 नवम्बर तक घाट में यात्री बसों एवं मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए परिवर्तित मार्गों के सम्बंध में जानकारी साझा किया था। चूंकि केवल 15 दिनों में नवीनीकरण का कार्य पूरा होना संभव नहीं है, ऐसे में सोमवार शाम एसडीएम ने पुनः आदेश जारी करते हुए मार्ग परिवर्तन की समयावधि को 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
ऐसे में आगामी 10 दिसंबर तक यात्री बसें और मालवाहक वाहन पूर्व की तरह ही डायवर्टेड रुट से आवागमन करेंगे। केवल छोटी कारों को ही केशकाल घाटी के रास्ते आवागमन करने की अनुमति होगी।
आदेश जारी

यह भी पढ़े: 10 से 25 नवंबर तक बंद रहेगा केशकाल घाट, बदले मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन, देखें रूट प्लान
दो पहिया, चार पहिया सवारी व इमरजेंसी वाहन
रायपुर की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर-केशकाल घाट होते हुए कोण्डागांव-जगदलपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार जगदलपुर से आने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (बटराली)- रांधा-उपरमुरवेण्ड- मुरनार-एनएच -30-कांकेर धमतरी- रायपुर जा सकेंगी।
Keshkal Ghat Closed: यह है वैकल्पिक मार्ग
यात्री बसों के लिए- रायपुर और जगदलपुर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल विश्रामपुरी चौक से होकर विश्रामपुरी मचली, गोविन्दपुर-दुधावा-कांकेर-धमतरी-रायपुर मार्ग निर्धारित रहेगा।
नारायणपुर/रावघाट से भारी वाहन
नारायणपुर से निकलने वाली लौह अयस्क से भारी वाहने नारायणपुर,रावघाट,अंतागढ़, भानुप्रतापपुर,कांकेर-दल्लीराजहरा, राजनंदगांव, धमतरी, रायपुर जाएंगी।

मालवाहक और भारी वाहन के लिए
जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरी चौक – विश्रामपुरी-मालगांव कौंदकेरा नाका होते हुए बोरई-नगरी-दुगली-कुरुद-रायपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार रायपुर एवं राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन रायपुर – धमतरी -कांकेर भानूप्रतापपुर -अंतागढ़-नारायणपुर-कोण्डागांव- जगदलपुर जाएंगी।
What's Your Reaction?





