दो पत्नियां बनीं आफत! पहली वाली के पास जाने से नाराज दूसरी पत्नी ने पति को जलाया, सिलेण्डर चालू कर लगा दी थी आग
Crime News: रायपुर में एक पत्नी ने अपने पति की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। महिला ने पति के सोने के बाद घर पर सिलेंडर चालू कर दिया।
Raipur Crime News: एक व्यक्ति की दो पत्नियां हैं। अब दोनों उस पर आफत बन गई हैं। एक पास जाने से दूसरी नाराज हो जाती है। पहली पत्नी के पास जाने से नाराज दूसरी पत्नी ने उसकी जान लेने की कोशिश की। रात में पति के सोने के बाद गैस सिलेंडर को खोल दिया और उसमें आग लगा दी। इससे पति आग से बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, उरला के हीरा नगर निवासी शिव कुमार बंजारे की दो पत्नी है। एक रूखमणी है। दूसरी सुरुज बाई जो कि रावांभाठा में रहती है। दूसरी पत्नी सुरुज बाई शिवकुमार को पहली पत्नी के पास नहीं जाने के लिए कहती थी। उससे मिलने से मना करती थी। इसी तरह पहली पत्नी दूसरी से नहीं मिलने के लिए कहती थी। इसके बावजूद शिव कुमार दिन में अपनी पहली पत्नी रूखमणी से मिलकर रावांभाठा में दूसरी पत्नी सुरुज बाई के पास गया। रात में सुरुज बाई ने पहली पत्नी से मिलने पर आपत्ति जताते हुए विवाद किया।
शिवकुमार ने उसे डांटकर शांत करा दिया। सुरुज ने पैसे मांगे और जमीन अपने नाम पर करने कहा। शिवकुमार ने इससे भी इनकार कर दिया। इसके बाद रात में शिव खाना खोकर सो गया। इस बीच रात करीब 11.30 बजे सुरुज बाई ने गैस सिलेंडर चालू कर दिया। कमरे में गैस भर गई। इसके बाद आग लगा दी। इससे शिव कुमार बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृत्युपूर्व बयान में शिव कुमार ने अपनी पत्नी सुरुज बाई पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसने गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा दी। बयान के आधार पर पुलिस ने सुरुज बाई के खिलाफ पति की हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज कर लिया है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?


