रायगढ़ में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी होंगे जीवर्धन:चाय का दुकान चलाने वाला अब महापौर पद का लड़ेगा चुनाव, पार्टी में लंबे समय से हैं सक्रिय

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मेयर पद पर सब की नजर टिकी हुई थी। जहां भाजपा ने रविवार को महापौर पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी और रायगढ़ में जीवर्धन चौहान को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है। दोपहर में लिस्ट जारी होने के बाद जीवर्धन के घर में उन्हें बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जीवर्धन चौहान विश्वासगढ़ चर्च रोड पर चाय व पान की दुकान चलाते हैं। साथ ही जीवर्धन भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं। उन्होंने 1996 में भाजपा में सदस्यता ली थी। इसके बाद 1998 में वार्ड अध्यक्ष बने। साल 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में रहे। 2005 में भाजयुमो नगर मंत्री बने। भाजयुमो में ही नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष उसके बाद नगर अध्यक्ष का भी पद संभाला है। इसके अलावा साल 2010 में नगर पालिक निगम में एल्डरमेन बनाए गए थे। वर्तमान में इन पदों पर थे जीवर्धन चौहान प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा, जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रभारी जिला जशपुर, 2023 से 2024 तक विधानसभा व लोकसभा में शक्ति केन्द्र प्रभारी रहे। ऐसे में जीवर्धन चौहान भाजपा में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। लिस्ट जारी होते ही सब रह गए हैैरान भारतीय जनता पार्टी में महापौर पद के लिए 18 दावेदार थे। ऐसे में शहर में 3-4 लोगों के नाम पर ही जमकर चर्चांए थी, पर महापौर पद के लिए भाजपा ने नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतार कर सब को हैरान कर दिया है।

Jan 26, 2025 - 18:47
 0  5

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations