कोरबा से महापौर के लिए संजू देवी राजपूत को टिकट:भाजपा ने पूर्व पार्षद पर जताया भरोसा, पुलिस परिवार से है संबंध

कोरबा नगर निगम से बीजेपी ने पूर्व पार्षद संजू देवी राजपूत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह निगम का छठवां चुनाव है और महापौर पद महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है, तीसरी बार कोरबा को महिला महापौर मिलेगी। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संजू देवी ने पार्टी का आभार जताया और कहा कि पिछले 10 सालों से निगम में विकास कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का वादा किया है। पुलिस परिवार से तालुक रखती है संजू देवी बता दें कि संजू देवी एक पुलिस परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पति चंद्रमा सिंह राजपूत कोरबा में टीआई रह चुके हैं और जांजगीर-चांपा से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके बेटे संजय सिंह राजपूत वर्तमान में मुंगेली जिले में टीआई और साइबर सेल प्रभारी हैं। लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं इस पद के लिए रितु चौरसिया और आरती अग्रवाल भी मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन पार्टी ने संजू देवी पर भरोसा जताया है। संजू देवी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं और पहले भी नगर निगम पार्षद रह चुकी हैं। संजू देवी ने स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ने की बात कही है।

Jan 26, 2025 - 18:47
 0  6

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations